क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिला के पूरे बिहार शरीफ नगर क्षेत्र में स्थानीय वेंडर के कारण हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे आमजनता को आवागमन में कठिनाई होती है, तो क्या सरकार कबतक भाराँव मोड़ सहित नगर क्षेत्र में स्थान चिन्हित कर मल्टी स्टोरेज वेंडिग जोन एवं पार्किंग का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?