क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत फुलवारीशरीफ नगर परिषद क्षेत्र में ब्रम्हापुर बाजार मुख्य सड़क से श्यामाराय कॉलोनी होते गायत्री निवास तक पीसीसी सड़क सह नाला का निर्माण वित्तीय वर्ष 2024-25 में 15वीं वित मद की राशि से की गयी है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं किया गया है तथा सड़क निर्माण से संबंधित शिलापट्ट लगाये बगैर राशि की निकासी कर ली गयी है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त सड़क निर्माण कार्य की जाँच कराने के साथ-साथ शिलापट्ट लगाते हुये उदघाटन कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?