क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला अंतर्गत बेलागंज प्रखंड में अवस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलागंज का भवन काफी जर्जर है तथा शौचालय एवं चाहरदिवारी नहीं रहने के कारण कभी भी अनहोनी होने की आशंका से वहां कार्यरत डॉक्टर, नर्स सहमे रहते हैं तथा चाहरदिवारी नहीं रहने के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे डॉक्टर सहित स्थानीय मरीजों को काफी कठिनाई होती है यदि हाँ, तो सस्कार कबतक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलागंज का भवन, शौचालय सहित चाहरदीवारी निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?