क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के सिकरहना अनुमंडलीय अस्पताल में ब्लड बैंक हेतु पृथक भवन उपलब्ध होने के बावजूद आज तक ब्लड बैंक संचालित नहीं होने के कारण ब्लड बैंक के अभाव में प्रसूता महिलाओं, आपातकालीन मरीजों को रक्त की व्यवस्था के लिए बाहर भटकना पड़ता है।2. क्या यह बात सही है कि सिकरहना अनुमंडलीय अस्पताल, रक्सौल अनुमंडल एवं पकड़ीदयाल अनुमंडल के कई प्रखंडों के बीच स्थित है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त अस्पताल में ब्लड बैंक को शीघ्र संचालन कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?