क्या मंत्री, गन्ना उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत अंचल प्रखंड योगापट्टी गन्ना उत्पादन में अग्रणी है, जबकि इथेनॉल प्लांट योगापट्टी में नहीं है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त प्रखंड में गन्ना की अत्यधिक उत्पादन के कारण इथेनॉल प्लांट के लिए पर्याप्त जमीन की उपलब्धता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार योगापट्टी प्रखंड के दियारा क्षेत्र में इथेनॉल प्लांट लगाने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों?