क्या मंत्री, उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत रोहतास उद्योग पुंज एवं बिक्रमगंज में चीनी मील संचालित हो रही थी;2. क्या यह बात सही है कि उक्त चीनी मील वर्षों से बंद पड़ा है, जबकि सरकार वर्तमान में चीनी मिलों को पुनः चालू करने का निर्णय लिया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार डालमियानगर एवं बिक्रमगंज अवस्थित चीनी मिलों को चालू कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक ,नहीं तो क्यों?