क्या मंत्री, गन्ना उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला में गन्ना की खेती बहुतायत से होने के बावजूद नये किस्म के गन्ने का बीज उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी होती है, यदि हाँ तो सरकार कब तक पूर्वी चंपारण जिलान्तर्गत केसरिया विधान सभा क्षेत्र के राजपुर एवं हुसैनी कृषि फार्म से गन्ना प्रजनन कर किसानों को बीज उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?