क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला के पिपरा थाना, केस नं0 96/22, दिनांक-26.03.2022 के नामजद 08 अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है;2. क्या यह बात सही है कि पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के ज्ञापांक-10438, दिनांक-31.12.25, समीक्षात्मक प्रतिवेदन-सह प्रतिवेदन-02 में भी अनुसंधानकर्ता को निर्देशित किया गया है कि सभी प्राथमिकी अभियुक्तों को अविलम्ब गिरफ्तार करें एवं फरार रहने की स्थिति में कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की जाये लेकिन अभियुक्तों को ना ही गिरफ्तार किया गया और ना ही कुर्की-जप्ती की गयी है;3. यदि उपर्युक्त खण्डोें के उत्तर स्वीकारात्मक है, दोषी पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई करते हुए उक्त केस में फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक नहीं तो क्यों?