क्या मंत्री गृह विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि कैमूर जिला के रामगढ़, नुआँव एवं दुर्गावती प्रखंडों में फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं रहने के कारण आगजनी की घटना एवं किसानों के खेतों में आग लगने से काफी क्षति होती है, यदि हाँ तो सरकार उक्त तीनों प्रखंडों में फायर ब्रिगेड खोलने का विचार रखती है ,तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?