क्या मंत्री, गृह विभाग , यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी पंचायत अन्तर्गत वार्ड नं0-20 में गुलाब राय बबूना उच्च विद्यालय के निकट कब्रिस्तान अवस्थित है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं रहने के कारण असामाजिक तत्वों एवं आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे जनता में असंतोष है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक उक्त कब्रिस्तान की घेराबंदी कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?