क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अर्न्तगत अमौर प्रखण्ड के चार पंचायत यथा झौआरी, अधांग, तियरपारा एवं पोठियागंगेली जलाालगढ़ प्रखण्ड के जलालगढ़ थाना के अधीन है;2.क्या यह बात सही है कि उपयुक्त चारो पंचायतों का थाना जलालगढ़ होने से ग्रामीणो को प्रशासनिक कार्यो में काफी कठिनाई होती है;3 यदि उपर्युक्त खण्डो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार एक अतिरिक्त थाना अमौर में अथवा चारों पंचायतों को अमौर थाना से संलग्न करने का विचार रखती है हाँ तो, कब तक, नहीं तो क्यों ?