क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:(1) क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के झंझारपुर प्रखंड अंतर्गत कमला बलान नदी से पश्चिमी क्षेत्र में 10 ग्राम पंचायत सन्निहित है, जिसमें चार पंचायतों क्रमशः संतनगर, काको, कोठिया एवं मेंहथ भैरवस्थान थाना से पर्याप्त दूरी पर अवस्थित है तथा भौगोलिक दृष्टि से इन 4 पंचायतों की सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने में भैरव स्थान थाना को काफी कठिनाई होती है;(2) क्या यह बात सही है कि उक्त 10 पंचायत के लिए भैरव स्थान थाना एन॰एच॰ 27 पर स्थित है तथा एन॰एच॰ 527ए भी गुजरती है, जिसे इन दोनों राष्ट्रीय राजमार्गो का सुरक्षा एवं दुर्घटना में संलिप्त रहता है;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार झंझारपुर कमला नदी से पश्चिमी क्षेत्र के लिए संतनगर अथवा काको में थाना का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?