क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगे किः-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिलान्तर्गत गोह प्रखण्ड अत्यन्त ही संवेदनशील क्षेत्र है ;2. क्या यह बात सही है कि गोह थाना का भवन जर्जर हो जाने और पदाधिकारियों के आवास का भवन नही होने के कारण पदाधिकारियों एवं आम जनता को काफी कठिनाई होती है ;3. क्या यह बात सही है कि वर्ष 2016-17 मे उपरोक्त थाने के भवन निर्माण हेतु नींव दिया गया था लेकिन आजतक भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है ;4. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है , तो सरकार कब तक गोह थाने का भवन, आगंतुक कक्ष एवं पदाधिकारियों का आवास निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?