क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिलान्तर्गत किशनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत बौराहा में बौराहा-सिमराहा के बीच बी0ओ0पी0/ पुलिस चौकी स्थापित नही है;2. क्या यह बात सही है कि बौराहा-सिमराहा के बीच कोशी नदी के किनारे बी0ओ0पी0/पुलिस चौकी नहीं होने से अक्सर चोरी, डकैती एवं हत्या की वारदात जैसी घटनाएँ घटित होती रहती है तथा किसी भी प्रकार की वारदात एवं कांड के संदर्भ मे 10 कि0मी0 दूर किशनपुर थाना जाना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार बौराहा घाट और सिमराहा घाट के बीच बी0ओ0पी0 स्थापित कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों?