Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2584Starred Question Listed

जमाबंदी त्रुटि सुधार करना

श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह (193) (बड़हरा) राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग 26 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1-क्या यह बात सही है कि जमाबंदी पंजी की त्रुटियों को दूर करने हेतु परिमार्जन प्लस पोर्टल पर समर्पित आवेदनों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर निष्पादित नहीं करने वाले राजस्वकर्मियों पर लगाये गये आरोपों से संबंधित जांच प्रतिवेदन की मांग विभागीय पत्रांक-1808(15), दिनांक 06-10-25 द्वारा समाहर्त्ता, वैशाली से की गयी ;2-क्या यह बात सही है कि पत्र निर्गत होने की तिथि से चार माह बीत जाने के वाबजूद अभी तक विभाग को जांच प्रतिवेदन अप्राप्त है ;3-यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक जांच प्रतिवेदन प्राप्त कर दोषी पर कार्रवाई करते हुए तय सीमा में जमाबंदी त्रुटि सुधार कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
26 फरवरी 2026
Member
श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह (193) (बड़हरा)
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग
MLA Profile
RAGHVENDRA PRATAP SINGH (193)
RAGHVENDRA PRATAP SINGH (193)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Barhara - Bhojpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
01 Jan 1952
Address
Village-Dhamar, PO-Dhamar, Thana-Ara Mufussil