क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बताने की कृपा करेंगे कि—1.) क्या यह बात सही है कि नालंदा जिलान्तर्गत इस्लामपुर प्रखंड में वर्तमान में इस्लामपुर थाना एवं खुदागंज थाना—कार्यरत हैं, जो प्रखंड के एक ही भौगोलिक क्षेत्र में स्थित हैं;2. ) क्या यह बात सही है कि उक्त प्रखंड की लगभग 2,75,000 की जनसंख्या एवं विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र के अनुपात में मात्र दो पुलिस थाने होने के कारण दूरवर्ती क्षेत्रों में आपात स्थिति के समय पुलिस की त्वरित पहुँच संभव नहीं हो रही है;3.) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं , तो क्या सरकार इस्लामपुर के दक्षिणी भाग स्थित मीना बाजार तथा पूर्वी भाग स्थित जैतीपुर में नए पुलिस थाना स्थापित करने पर विचार करती है,हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?