क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि अररीया जिला के भरगामा प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत नया भरगामा वार्ड न0-12 में कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं हुई है, जबकि उक्त स्थान पर कब्रिस्तान की घेराबंदी करने के लिए बार-बार सरकार से मांग की जाती है, लेकिन आज तक कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं की गयी है, यदि हाँ तो सरकार उक्त कब्रिस्तान की घेराबंदी कबतक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?