क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि -(1) क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत वीरपुर प्रखण्ड का नौला ग्राम पंचायत का प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय वीरपुर है, किन्तु थाना भगवानपुर है, जो दूसरे विधानसभा क्षेत्र (बछवाड़ा) में पड़ता है;(2) क्या यह बात सही है कि इस विसंगति को दूर करने हेतु जिला पदाधिकारी, बेगूसराय ने अपने पत्रांक- 1551/गो०, दिनांक 23.05.2023 के द्वारा प्रशासी पदवर्ग समिति के मापदण्डों के अनुरूप स्पष्ट अनुशंसा आयुक्त (मुंगेर) के माध्यम से पुलिस मुख्यालय को भेज दी है, परन्तु ढाई वर्ष बीत जाने के बाद भी मुख्यालय स्तर पर फाइल लंबित है ;(3) यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार जिला प्रशासन की अनुशंसा को देखते हुए नौला पंचयात को यथाशीघ्र भगवानपुर थाना से पृथक कर वीरपुर थाना में शामिल करने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों ? ?