क्या मंत्री, वित्त विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत प्रखण्ड मुख्यालय करगहर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शाखा नहीं रहने के कारणग्रामीण जनता को बैंक सम्बंधित कार्य करने में लम्बा लाईन में खड़ा हाना पड़ता है तथा ससमय कार्य भी नहीं हो पाता है; यदि हाँ तो सरकार प्रखण्ड-करगहर मुख्यालय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शाखा कबतक खोलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?