क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह सही है कि अररिया जिला के फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई के समीप स्थित कब्रिस्तान की अब तक घेराबंदी (चहारदीवारी) नहीं की गई है , जिससे उक्त कब्रिस्तान की भूमि पर अतिक्रमण, असामाजिक गतिविधियाँ एवं अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है, यदि हाँ तो सरकार फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई के पास स्थित कब्रिस्तान की घेराबंदी कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?