क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया विधान सभा अंतर्गत संत कवरिया कब्रिस्तान में अब तक चहारदिवारी निर्माण नहीं होने से कब्रिस्तान की भूमि पर अतिक्रमण एवं सामाजिक असुविधा की आशंका बनी रहती है, यदि हाँ तो सरकार उक्त कब्रिस्तान की चहारदिवारी का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?