क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित झंझारपुर थाना परिसर के लंबित चहारदीवारी एवं बैरक निर्माण हेतु स्वीकृत्यादेश संख्या-14310, दिनांक-6.11.2023 द्वारा कुल प्राक्कलित राशि 107.746( एक करोड़ 7 लाख 74 हजार 600) रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है, जिसे महानिदेशक सह अध्यक्ष-सह प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम पटना को उपलब्ध करा दिया है परन्तु कार्यारंभ नहीं हुआ है, यदि हाँ, तो सरकार झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय परिसर स्थित थाना की चहारदीवारी एवं बैरक निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों?