क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1.क्या यह बात सही है कि अररिया जिला में अररिया सदर तथा फारबिसगंज अनुमंडल है एवं उक्त अनुमंडलों में जनसंख्या एवं कार्यभार अधिक होने के कारण प्रशासनिक कार्यो में काफी कठिनाई होती है;2.क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के जोकीहाट,पलासी,सिकटी,कुर्साकांटा प्रखंडों को मिलाकर जोकीहाट को अनुमंडल बनाने की सभी अहर्ताएं मौजूद है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार खंड (2) में अंकित प्रखंडों को मिलाकर जोकीहाट को अनुमंडल कब तक बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?