क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगे किः-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला अन्तर्गत गोह प्रखण्ड के अमारी पंचायत के महदीपुर ग्राम में अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित है तथा यह एक अति संवेदनशील उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र है, यदि हाँ तो सरकार कब तक पुलिस भवन का निर्माण कराकर स्थायी चौकी स्थापित करने और जवानों के रहने की व्यवस्था करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?