क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सरकार द्वारा प्रत्येक प्रखंड में एक डिग्री काॅलेज की स्थापना की घोषणा के बावजूद गयाजी जिला अंतर्गत बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के बेलागंज प्रखंड में अब तक डिग्री महाविद्यालय की स्थापना नहीं की गई है;2. क्या यह बात सही है कि स्थानीय आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब एवं दलित परिवारों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु 45-50 कि0मी0 दूरी तय करने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर अघिकांश छात्र-छात्राएं पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार बेलागंज प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना की कार्रवाई कब तक करना चाहती है, नहीं तो क्यों?