क्या मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1.क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिले के गोह प्रखण्ड अन्तर्गत दादर गाँव (दादर पंचायत) में कोनार्क (ओडिसा) के सूर्य मंदिर की तरह एक सूर्य स्तम्भ तालाब में स्थित है;2. क्या यह बात सही है कि इस पोखर के किनारे एक प्राचीन ऐतिहासिक टूटा अवशेष पड़ा है जो हजारों वर्ष पुराना माना जाता है, जिसका संरक्षण नहीं होने से इसकी पहचान विलुप्त हो रही है;3 . यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त सूर्य स्तभ एवं तालाब की पुरातात्विक जाँच कराते हुए उसके संरक्षण, सौदर्यीकरण और जीर्णोधार कराने का विचार रखती है; यदि हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?