क्या मंत्री, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियां जिला अंतर्गत प्रखंड अमौर एवं बैसा में एक भी रोजगार एवं कौशल विकास केंद्र स्थापित नहीं के कारण इंटरमीडिएट (+2) के बाद छात्र-छात्राएँ स्किल डेवलपमेंट कोर्स करने के लिए इच्छुक होने के बावजूद सुविधा नहीं रहने के कारण वंचित रह जाते है;2. यदि उपर्युक्त खंड का उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त प्रखंडों में रोजगार एवं कौशल विकास केंद्र खोलने का विचार रखती है? हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?