क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के परिहार प्रखंड अंतर्गत कोइरिया-पीपरा, उच्च विद्यालय के जमीन पर स्टेडियम का निर्माण नहीं कराया गया है; यदि हाँ, तो सरकार सीतामढ़ी जिला के परिहार प्रखंड अंतर्गत कोइरिया पीपरा, उच्च विद्यालय में स्टेडियम का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?