क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिले के इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत 519 टोला, इस्माइलपुर में उत्क्रमित उच्च विद्यालय का भवन एवं चहारदीवारी निर्माण नहीं होने के कारण अभी मध्य विद्यालय, 519 टोला, इस्माइलपुर के परिसर में उक्त उत्क्रमित उच्च विद्यालय का पठन - पाठन चल रहा है;2 .क्या यह बात सही है कि एक ही परिसर में दो-दो विद्यालय का पठन - पाठन एवं चहारदीवारी नहीं होने से छात्र- छात्राओं को कठिनाई होती है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उत्क्रमित उच्च विद्यालय, 519 टोला, इस्माइलपुर का अपना भवन एवं चहारदीवारी निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?