क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिले के रंगरा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय रंगरा की चहारदीवारी नहीं रहने के कारण असामाजिक तत्त्वों एवं पशुओं की आवाजाही रहा करता है जिससे छात्र /छात्राओं के पठन - पाठन कार्य प्रभावित होता है; यदि हाँ तो सरकार मध्य विद्यालय रंगरा की चहारदीवारी का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?