क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1 क्या, यह बात सही है कि भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत जहान्वी चौक से राघोपुर होते हुये काजिकोरैया बाँध पर सड़क कच्ची होने से आमलोगों को आवागमन में कठिनाई होती है तथा बाढ़ के समय संघर्षात्मक (Flood Fighting) कार्य कराने में असुविधा होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त बांध के ऊपर कब तक सड़क का पक्कीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?