क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1 क्या यह बात सही है कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर के अधिसूचना सं0-53 /2025 दिनांक :- 28/04/2025 के माध्यम से विभिन्न विषयों में 70 अतिथि व्याख्याताओ की नवनियुक्ति की गई है;2 क्या यह बात सही है कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर के अधिसूचना सं0- ACC/Claim/2012/2025, दिनांक:- 22/08/2025 एवं ACC/Claim/2329 /2026, दिनांक :-02/01/2026, के माध्यम से नवनियुक्त अतिथि व्याख्याताओ का मानदेय की राशि विमुक्त करने का अनुरोध किया गया है, फिर भी तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में नवनियुक्त अतिथि व्याख्याताओ का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है, जिसके कारण अतिथि व्याख्याताओ को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार नवनियुक्त अतिथि व्याख्याताओ का मानदेय भुगतान कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?