क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पूर्णिया सहित राज्य भर में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के लिए बंगला भाषा की पाठ्य-पुस्तकों एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी है जिससे बंगला भाषी छात्र-छात्राओं को शिक्षकों एवं पाठ्य-पुस्तकों के अभाव में पढ़ाई में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है; यदि हाँ तो सरकार बंगला भाषा की पाठ्य-पुस्तकों एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी को दूर करने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?