क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के डेहरी स्थित महिला महाविद्यालय में अभी तक विज्ञान एवं वाणिज्य विषय का अध्यापन कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त महाविद्यालय में परीक्षा भवन जीर्ण-शीर्ण हो चुका है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार उक्त महाविद्यालय में विज्ञान एवं वाणिज्य विषय के अध्यापन का कार्य प्रारंभ कराने के साथ महाविद्यालय में नया परीक्षा भवन ( 500 सीट क्षमता वाले) कब तक बनाने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों?