Back to Legislative Questions Repository
Q.No 553Starred Question Listed

शिक्षकों की नियुक्ति।

मोहम्मद मुर्शिद आलम (50) (जोकीहाट ) शिक्षा विभाग 10 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में मान्यता प्राप्त अनुदान प्राप्त करने वाले 3587 मदरसा हैं;2.क्या यह बात सही है कि उक्त मान्यता प्राप्त मदरसों में जिन्हें वस्तानिया ग्रेड से फौकानिया ग्रेड तथा फौकानिया ग्रेड से मौलवी ग्रेड तक उत्क्रमित किया गया, उक्त मदरसों में छात्र-छात्राओं के अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति सरकारी विद्यालय की तरह अभी तक नहीं की गई है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त उत्क्रमित मदरसों में छात्र-छात्राओं के अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति सरकारी विद्यालयों की तरह कब तक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
10 फरवरी 2026
Member
मोहम्मद मुर्शिद आलम (50) (जोकीहाट )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
MOHAMMAD MURSHID ALAM (50)
MOHAMMAD MURSHID ALAM (50)
Party
All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen
Constituency
Jokihat-Araria (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
At-Mianpur, Ward No. 04, P.O.-Kujri, P.S.-Palasi, District-Araria (Bihar) 854333