Back to Legislative Questions Repository
Q.No 552Starred Question Listed

निर्माण करना

श्री मुरारी पासवान (154) (पीरपैंती (अ० जा०)) शिक्षा विभाग 10 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अन्तर्गत कहलगाॅव प्रखंड के एगडारा पंचायत के ग्राम -पशुराम चक में स्थित मध्य विद्यालय है, जिसमें 250 से अधिक छात्र -छात्राए पठन-पाठन कर रहे है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त मध्य विद्यालय के चार कमरे में दो कमरा -कक्ष जर्जर एवं दो कमरा में 250 से अधिक छात्र -छात्राए पठन-पाठन कर रहे हैं जिसके कारण सभी  कक्षाओं  के छात्र-छात्राओं को पठन - पाठन में काफी कठिनाई हो रही है;3.   यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त दो कमरों की मरमति सहित छात्रों के अनुपात में अतिरिक्त कमरों  का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
10 फरवरी 2026
Member
श्री मुरारी पासवान (154) (पीरपैंती (अ० जा०))
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
MURARI PASAVAN (154)
MURARI PASAVAN (154)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Pirpainti (SC) - Bhagalpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village Sundarpur PO Pirpainti PS Pirpainti District Bhagalpur 813209