Back to Legislative Questions Repository
Q.No 545Starred Question Listed

विद्यालय भवन निर्माण।

श्री अजय कुमार (138) (विभूतिपुर ) शिक्षा विभाग 10 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय माधोपुर, कापन, वार्ड-06 के महादलित बस्ती में स्थित छोटे से सामुदायिक भवन में चल रहा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय के पास तीन कट्ठा जमीन उपलब्ध है; जिसमें सर्व शिक्षा अभियान, शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा प्रदत्त भवन निर्माण हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी समस्तीपुर के निविदा आमंत्रण सूचना संख्या-02, दिनांक-30.10.2024 द्वारा टेंडर भी निकाला गया इसके बावजूद विद्यालय भवन का निर्माण लम्बित है; जिसके कारण विद्यालय संचालन में कठिनाई हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त विद्यालय का भवन निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
10 फरवरी 2026
Member
श्री अजय कुमार (138) (विभूतिपुर )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
AJAY KUMAR (138)
AJAY KUMAR (138)
Party
Communist Party of India (Marxist)
Constituency
Vibhutipur -Samastipur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
31 Dec 1969
Address
Village-Po-Belari, Thana-Ujiarpur, District-Samastipur