क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि सरकार ने डिग्री कॉलेज विहीन राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना करने का निर्णय लिया है;2. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत लखनौर प्रंखड में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए सोने लाल महतो +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोरला एवं कुंजो शांति +2 उच्च विद्यालय, रमौली (तमुरिया) में पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने की अनुशंसा दोनों प्रबंध समितियों ने कर दी है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त दोनों स्थानों में से किसी एक उपर्युक्त स्थान पर डिग्री कॉलेज की स्थापना करना चाहती है; हाँ, तो कबतक? नहीं, तो क्यों?