Back to Legislative Questions Repository
Q.No 531Starred Question Listed

शैक्षणिक भवन का निर्माण

श्री कुंदन कुमार (146) (बेगूसराय ) शिक्षा विभाग 10 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-1.क्या यह बात सही है कि बेगूसराय शहर में स्थित एकमात्र एस0 के0 महिला महाविद्यालय, जिसकी स्थापना 1958 में की गई थी, परन्तु आज यह संस्थान अपनी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त महाविद्यालय में नामांकित 12,000 छात्राओं के लिए मात्र  12 वर्ग कक्ष और 19 नियमित शिक्षक, 9 अतिथि शिक्षक ही उपलब्ध हैं एवं पर्याप्त सफाई कर्मी न होने से परिसर और शौचालयों में गंदगी के कारण छात्राओं का शैक्षणिक भविष्य और स्वास्थ्य दोनों संकट में है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त ऐतिहासिक महाविद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों एवं स्वास्थ्य को देखते हुए सफाई कर्मियों की नियुक्ति करने के साथ छात्राओं की संख्या के अनुपात में नए शैक्षणिक भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
10 फरवरी 2026
Member
श्री कुंदन कुमार (146) (बेगूसराय )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
KUNDAN KUMAR (146)
KUNDAN KUMAR (146)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Begusarai - Begusarai (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
05 Jul 1978
Address
Kapasia, Ward No-13, Post-IOCL Township, District-Begusarai, Bihar, Pin-851117