क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामाढ़ी जिला के रून्नीसैदपुर प्रखंड अन्तर्गत मोरसंड पंचायत में राष्ट्रीय उच्च पथ (एन0एच0) के किनारे राजकीय बुनियादी विद्यालय अवस्थित है;2. क्या यह बात सही है कि विद्यालय खपड़ापोरा भवन कापफी जर्जर है, जिससे बरसात के समय भवन के अन्दर पानी टपकता है तथा बुनियादी विद्यालय के भवन में एक और विधालय का पठन-पाठन चलता है, जिससे छात्रा-छात्राओं को पठन-पाठन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है;3.यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त बुनियादी विद्यालय के खपड़ापोस भवन की जगह आधुनिक भवन चाहरदीवारी के साथ बनवाने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक?