क्या मंत्री,खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि स्मार्ट सिटी भागलपुर में अब तक बच्चों एवं युवाओं के खेल-कौशल विकास हेतु कोई आधुनिक एवं समेकित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तथा योग प्रशिक्षण हेतु समर्पित योग भवन की स्थापना नहीं की गई है, जिसके अभाव में भागलपुर तथा आसपास के जिलों के बच्चों एवं युवाओं को उन्नत प्रशिक्षण, प्रतियोगी तैयारी एवं स्वास्थ्यपुरक सुविधाओं के लिए अन्य जिलों/राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है; यदि हाँ, तो क्या सरकार स्मार्ट सिटी भागलपुर में अत्याधुनिक, बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स क्लब परिसर एवं योग भवन युक्त स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने की योजना रखती है; हां, तो कब तक, नहीं तो क्यों?