क्या मंत्री, खान एवं भूतत्व विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि सासाराम विधानसभा अंतर्गत करवंदिया पहाड़ में खनन कार्य बंद होने के कारण हज़ारों स्थानीय मजदूर बेरोजगार हो गए हैं और बड़े पैमाने पर अन्य राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं; यदि हाँ, तो क्या सरकार पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित कराते हुए उक्त पहाड़ पर पुनः वैध खनन कराने हेतु लीज आवंटन की प्रक्रिया शुरू कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?