क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के सासाराम में शेरगढ़ किला और रोहतासगढ़ किला जैसे ऐतिहासिक स्थल रखरखाव के अभाव में जर्जर हो रहे हैं तथा उक्त वर्णित क़िला तक पहुँचने के लिए पर्यटकों की सुरक्षा हेतु रेलिंग, लाइटिंग और पहुँच मार्ग (Paved Roads) की स्थिति दयनीय है ; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त किलों तक पहुँचने के लिए रोपवे (Ropeway) निर्माण कराने का विचार रखती है ,नहीं तो क्यों ?