क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिलान्तर्गत सुपौल प्रखंड के दियाली भागवत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अमहा का भवन जर्जर है;2. क्या यह बात सही है कि जर्जर भवन तथा चहारदीवारी नही होने के कारण छात्र /छात्राओं को पठन-पाठन करने में काफी असुविधा होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त विद्यालय में भवन के जीर्णोधार तथा चहारदीवारी का निर्माण कराकर उक्त सुविधाओं को पूर्ण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक नही तो क्यों?