क्या मंत्री, परिवहन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला अन्तर्गत प्रखण्ड मुख्यालय पोठिया से जिला मुख्यालय किशनगंज तक कोई भी सरकारी बस का परिचालन नहीं हो रहा है. यदि हाँ, तो क्या सरकार प्रखण्ड मुख्यालय पोठिया, से जिला मुख्यालय किशनगंज तक का वाया रतवा, दामलबाड़ी सिंधिया हाट, बेलवा हाट होते हुए सरकारी बस परिचालन का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?