क्या मंत्री, परिवहन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला अन्तर्गत प्रखण्ड-परैया व गुरारू से सैकड़ों की संख्या में अनुमण्डल टिकारी में अपने निजी व सरकारी कार्य से आए हुए राहगीरों के लिए सरकारी बस सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण प्राईवेट बस मालिकों द्वारा मनमाना भाड़ा वसूल किया जाता है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक प्रखण्ड परैया से टिकारी भाया- बालाबिगहा एवं प्रखण्ड-गुरारू से टिकारी भाया-अहियापुर, पंचानपुर के बीच बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों का परिचालन करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?