क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलामुख्यालय विधानसभा क्षेत्र में सूर्यलोक कॉलोनी होते हुए खुटहा रोड स्थित गौरधौय नदी में गिरने वाली नालियों के अपशिष्ट जल के उपचार हेतु निर्मित बुडको का सीवेरज ट्रीटमेंट प्लांट STP आज तक पूर्णतः क्रियाशील नहीं है,परिणामस्वरुप बिना उपचार का गन्दा पानी आवासीय क्षेत्रों में फैल रहा है जिससे स्वच्छता व स्वास्थ्य संकट उत्पन्न हो गया है?यदि हाँ तो सरकार कबतक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट चालू कराने का विचार रखती हैं ,नहीं तो क्यों?