क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चम्पारण जिलान्तर्गत प्रखंड बगहा-2 के ग्राम देवरिया, पंचायत देवरिया तरूअनवा, उच्च माध्यमिक विद्यालय का भवन निर्माण की स्वीकृति 14 माह पहले मिल गई थी, लेकिन संवेदक की लापरवाही के कारण भवन निर्माण कार्य अधुरा पड़ा हुआ है, जिससे छात्र/छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है, यदि हाँ तो सरकार वर्णित विद्यालय का भवन निर्माण कार्य कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?