क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अन्तर्गत पीरपैंती प्रखंड के मलिकपुर स्थित लक्ष्मीनारायण +2 विद्यालय में परीक्षा हाॅल नहीं होने से छात्र -छात्राओं को अन्य प्रखंडों से परीक्षा देने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे छात्र -छात्राओं को असुविधा के साथ भार भी बढ़ता है ; यदि हाँ तो सरकार उक्त विद्यालय में परीक्षा हाॅल कब तक निर्माण कराने का विचार रखती हे, नहीं तो क्यों?