क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिला अन्तर्गत सिमुलतला में माह जून, 1889 में स्वामी विवेकानन्द जी स्वास्थ्य लाभ के लिए अपने एक निकटस्थ के आवास “स्वाथो कोठी” में ठहरे थे;2. क्या यह बात सही है कि वर्तमान में उक्त आवास सिमुलतला आवासीय विद्यालय, सिमुलतला के परिसीमा (प्रांगण) के अंदर अवस्थित है, जो राज्य के लिए एक ऐतिहासिक धरोहर तुल्य है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित एवं समवर्द्धित कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?